सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई

Up to date Thu, 15 Oct 2020 07:26 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

– फोटो : पीटीआई (फाइल)

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for simply ₹299 Restricted Interval Supply. HURRY UP!

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। यह दुखदायी है। बॉलीवुड को मुंबई से दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने की कोशिश कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मल्टीप्लेक्स थिएटर मालिकों के साथ बैठक में पहली बार अपनी वेदना व्यक्त की और नोएडा में बन रही नई फिल्म सिटी को लेकर परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई न केवल महाराष्ट्र की आर्थिक बल्कि सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी पहचानी जाती है। वर्तमान में कई मामलों में यह हॉलीवुड के बराबर है। बॉलीवुड में अधिक फिल्में भी बन रही हैं। बॉलीवुड को चाहने वाले दुनियाभर में हैं। सिनेमा जगत बड़ा मनोरंजन उद्योग है और इससे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलता है। सिनेमा से ही कलाकार लोकप्रिय होते हैं। लेकिन कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। बॉलीवुड का खात्मा कर इसे अन्यत्र ले जाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम यह कतई बर्दास्त नहीं करेंगे और इस साजिश को नाकाम करेंगे।

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड पर लगा है ग्रहण

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एंट्री हुई। एनसीबी की जांच में बॉलीवुड का ड्रग एंगल सामने आया। इसके बाद रिया चक्रवर्ती जेल गई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को एनसीबी के सामने पेश होना पड़ा।

लेकिन बॉलीवुड पर लगा ड्रग का दाग अभी धुला नहीं है। अभिनेत्री कंगना रणौत के आरोप और उसके बाद मीडिया ट्रायल सुर्खियों में है। उसके बाद से बॉलीवुड पर ग्रहण सा लग गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में नई फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा हुई, जिसके अलग मायने हैं। ऐसे में उद्धव ठाकरे का बॉलीवुड को अन्यत्र ले जाने का बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एसओपी निश्चित होने पर राज्य में खुलेंगे थिएटर

महाराष्ट्र में बीते सात महीने से थिएटर बंद हैं। थिएटर खोलने के संबंध में उद्धव ठाकरे ने मल्टीप्लेक्स थिएटर और सिनेमागृहों के मालिकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसओपी निश्चित होने के बाद थिएटर खोलने पर विचार किया जाएगा।

सार

नोएडा में बन रही नई फिल्म सिटी पर मुख्यमंत्री योगी पर ठाकरे ने साधा निशाना

एसओपी निश्चित होने के बाद थिएटर खोलने पर विचार किया जाएगा

विस्तार

via Growth News https://growthnews.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%83-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%81%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%96/