एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

Up to date Thu, 29 Oct 2020 01:24 AM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for simply ₹299 Restricted Interval Provide. HURRY UP!

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में उनके किरदार का नाम आसिफ होने और कुछ समय पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बचाव करने की वजह से ज्यादातर चीजें अक्षय के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए अक्षय ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक नया जुगाड़ बनाया है।

अक्षय इस फिल्म में एक किन्नर का किरदार निभा रहे हैं इसलिए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के लिए ट्रांसजेंडरों में जानी-मानी हस्ती और किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आगे कर दिया।

राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का जब ट्रेलर रिलीज किया गया उस वक्त ट्रेलर पर लोगों की नकारात्मक और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं न आएं इसलिए यूट्यूब पर लाइक और डिसलाइक का मामला ही बंद कर दिया गया। हालांकि, ट्रोल तो अक्षय को फिर भी किया ही गया।

अक्षय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेशक एक बड़े अभिनेता हैं और वह इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। यह बात ट्रांसजेंडरों को बहुत पसंद आई। इसलिए, इस ट्रेलर की तारीफ किए बिना लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी न रह पाईं। बस यहीं से अक्षय को अपनी फिल्म के प्रमोशन का तरीका मिल गया।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नारायण को फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ मार्केटिंग की टीम में शामिल कर लिया गया है। वह फिल्म का प्रमोशन करेंगी, इसके बदले उन्हें अच्छी खासी रकम भी दी गई है। इसी कॉन्ट्रैक्ट के तहत लक्ष्मी नारायण अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ टीवी के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर भी गई थीं। आगे के प्रमोशन में भी लक्ष्मी फिल्म की मार्केटिंग टीम के साथ ही रहेंगी। सिनेमाघरों के लिए बनाई गई यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

जब अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग पूरी करके स्वदेश लौटे, उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म इंडस्ट्री में लोग ड्रग्स का सेवन करते होंगे लेकिन हर एक कलाकार एक जैसा नहीं है। इसलिए सभी कलाकारों को एक जैसा न समझा जाए।

इंटरनेट उपभोक्ताओं ने अक्षय के इस बयान को फिल्म इंडस्ट्री के बचाव के तौर पर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय की जमकर खिंचाई की गई। लोगों को दूसरा मौका तब मिल गया जब फिल्म में ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के ट्रेलर में पता चला कि अक्षय के किरदार का नाम फिल्म में आसिफ है जबकि अभिनेत्री कियारा आडवाणी का नाम प्रिया है।

via Growth News https://growthnews.in/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%85%e0%a4%95/